साइबर टीम की मुस्तैदी: ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए कारपेंटर को वापस मिले 59,870 रुपये

साइबर टीम की मुस्तैदी: ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए कारपेंटर को वापस मिले 59,870 रुपये
हापुड़। ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए एक कारपेंटर को धौलाना थाना साइबर क्राइम टीम ने राहत दिलाई है। टीम ने 6 माह पुराने धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई कर पीड़ित के खाते में 59,870 रुपये वापस कराए।
गांव कंदीला निवासी आरिफ के साथ करीब 6 महीने पहले ऑनलाइन ठगों ने 1,04,870 रुपये की धोखाधड़ी की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम सेल से की थी।
क्षेत्राधिकारी पिलखुवा मुनीश चंद्र ने बताया कि साइबर क्राइम टीम ने मामले की जांच कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संबंधित बैंक और फाइनेंशियल संस्थानों से समन्वय किया। कड़ी मेहनत के बाद टीम ने पीड़ित आरिफ के बैंक खाते में 59,870 रुपये की धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की।
सीओ ने लोगों से अपील की कि किसी भी अज्ञात लिंक, फोन कॉल या ओटीपी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।















