M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

सहकर्मी पर पत्नी को भगा ले जानें का आरोप, पति ने लगाई पुलिस से बरामद करने की मांग

हापुड़।

थाना धौलाना क्षेत्र में पत्नी का 24 दिन बाद भी सुराग नहीं लगने पर पीड़ित पति थाने के चक्कर काट रहा है। पुलिस की सुस्त जांच के चलते मामला ठंडे बस्ते में जा रहा है। पीड़ित पति थाने पहुंचा और पत्नी को बरामद करने की पुलिस से गुहार लगाई। पत्नी के बरामद नहीं होने पर उसने उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत करने की बात की है।

जनपद फर्रुखाबाद के अमेठी कोहना निवासी नीरेश कुमार एक कंपनी में काम करते हैं। उनकी आठ महीने पूर्व गांव के पास से ही शादी हुई है। वह इस समय गांव नगला उदयरामपुर में किराए के मकान में
अपनी मां और दो भाइयों के साथ रहते हैं। कंपनी में काम करने वाला व्यक्ति उनकी पत्नी को बहला-फुसला कर अपने साथ लेकर चला गया है। पत्नी के नहीं मिलने पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना देकर मामले से अवगत करा दिया था। आरोप है कि पुलिस ने पत्नी को ढूंढ़ने का अब तक कोई भी प्रयास नहीं किया। जिसके चलते वह काफी परेशान है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिलशाद चौधरी ने बताया कि महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। सर्विलांस की मदद ली जा रही है। जल्द ही महिला को बरामद कर आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page