जिलें में अलग अलग दो सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना कपूरपुर क्षेत्र में सात जून को अमन व साजिम बाईक से नंदपुर गांव जा रहे थे, तभी बाईक के पीछे पीछे दूसरा बाइकसवार गांव निवासी शाहिद भी जा रहा था। नन्दपुर बम्बे की पुलिया के पास शाहिद ने अपनी तेज रफ्तार बाईक से टक्कर मार दी। जिससे अमन गंभीर रूप से घायल हो गया था और दिल्ली में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना गढ़मुक्तेश्वर के नेशनल हाईवे- 9 पर 12 जून को गढ़ के गांव दौतई निवासी फुरकान पिकअप गाड़ी का टायर बदल रहा था, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
J P Public SchoolMH vivekanand Sr Secondary School