M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ क्रिसमस डे उत्सव ,किंडर गार्टन के छात्र छात्राओं की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगाएं

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।
श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज फ्री गंज रोड हापुड़ में क्रिसमस डे उत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक सुनील कात आहलूवालिया, प्रधानाचार्या पारुल शर्मा, मैनेजर एस्टेट नरेश अग्रवाल व मैनेजर एडमिन बृजमोहन गुप्ता ने छोटे छोटे सांता क्लॉज़ के साथ क्रिसमस डे प्रोग्राम का आरम्भ किया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा जीसस के जन्म व उनके द्वारा किये गये समाज के लिए अच्छे कार्यों को नृत्य नाटिका के रूप में प्रस्तुत किया गया। जिसने सभी का मन मोह लिया। किंडर गार्टन के छात्र छात्राओं की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

विद्यालय की बलून के द्वारा भव्य साज सज्जा को देखकर सभी का मन प्रसन्न हो गया। कार्यक्रम में छात्रों के लिए म्यूसिकल प्रोग्राम व खेलों का आयोजन किया गया। विद्यालय की ओर से छात्रों के लिए फुड कॉर्नर का आयोजन किया गया। छात्रों में कार्यक्रम का आयोजन देख कर प्रसन्नता जाग उठी। विद्यालय के निदेशक सुनील कांत आहुलवालिया ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को क्रिसमस डे की शुभकामनाएं दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।प्रधानाचार्या पारूल शर्मा ने छात्र छात्राओं को क्रिसमस डे उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि स्वयं जीसस हमारे विद्यालय प्रागण में स्वयं ही हमें आशीर्वाद देने आए हैं और उनके आशीर्वाद से विद्यालय उन्नति के मार्ग पर अग्रसर हो। और हम प्रत्येक पर्व को पूरे हर्षोल्लास से मनाएं। विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page