श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज हापुड़ में ”किंडरगार्टन ग्रेजुएशन डे” का हुआ आयोजन

हापुड़ । श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज हापुड़ में ”किंडरगार्टन ग्रेजुएशन डे” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पारुल शर्मा जी, मैनेजर एडमिन बृजमोहन गुप्ता जी व मि० लेरी बोथविक जी ने मां सरस्वती की छाया प्रति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित किए।
कार्यक्रम की शुरुआत किंडरगार्टन के नन्हे-मुन्ने छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात् विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पारूल शर्मा जी द्वारा प्रेप व जूनियर प्रेप की कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्राओं को ट्रॉफी मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विद्यालय के नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जिसमें नृत्य, कविता, पहेली आदि प्रस्तुत किये। साथ ही सीनियर प्रेप के सभी छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए, कक्षा में प्रथम नियति, द्वितीय मनराज सिंह व तृतीय उनेजा व युसरा आदि स्थान प्राप्त करने वाले व विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे- इंग्लिश राइटिंग कंपटीशन, वॉइस ऑफ पोएट्री आदि प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी, मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सीनियर प्रेप के छात्र-छात्राओं द्वारा धन्यवाद गीत की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पारुल शर्मा जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथिगणों व बच्चों को संबोधित करते हुए कहा आज के इस भव्य समारोह में छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करने के लिए एकत्रित हुए है। मुझे पूर्ण आशा है कि आप और हम अपने बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। और साथ ही मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि बच्चे अपने माता-पिता, गुरुजन और समाज का नाम रोशन करेंगे।आप सभी बहुत छोटे हैं, लेकिन आपके सपनों में बहुत बड़ा भविष्य है। सभी जीवन में सफलता प्राप्त करें ।और अपने लक्ष्यों को हासिल करें। आप सभी के लिए मेरी शुभकामनाएं हैं कि आप हमेशा खुश रहें, स्वस्थ रहें और अपने जीवन में आगे बढ़ते रहें।
धन्यवाद।











