M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा(राजि.) के संरक्षक बने आचार्य पंडित अखिलेश शर्मा (गुरु जी)

श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा(राजि.) के संरक्षक बने आचार्य पंडित अखिलेश शर्मा (गुरु जी)

हापुड़। श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा (रजि.) के संरक्षक कमलेश कुमार घिल्डियाल एवं
डॉ. वासुदेव शर्मा के आदेश पर प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय के नेतृत्व में संस्थापक प्रेम प्रकाश मिश्रा जी और अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी एवं समस्त पदाधिकारियों ने
आदरणीय गुरु कमलेश कुमार घिल्डियाल और डॉ.वासुदेव शर्मा जी के आवाहन पर ब्रह्मनान मोहल्ला हापुड़ स्थित कार्यालय पर महासभा का आयोजन किया गया और दोनो संरक्षक के आदेशानुसार महासभा ने उनके आज्ञा का पालन करते हुए सर्वसम्मति से पंडित अखिलेश शर्मा (गुरु जी) को संरक्षक पद हेतु प्रस्ताव रखा जिसे उन्होंने हर्ष के साथ स्वीकार किया।महासभा के तीन संरक्षक बने कमलेश कुमार घिल्डियाल,
डॉ. वासुदेव शर्मा और आचार्य पंडितअखिलेश शर्मा बनाएं गए। महासभा के लिए यह बहुत ही गर्व की बात हैं।और महासभा को नई दिशा एवं मजबूती प्रदान करेंगे।महासभा इन तीनों के संरक्षण में तथा इनके मार्गदर्शन से आगे शैक्षिक,सामाजिक और धार्मिक कार्यों का आयोजन किया करेगी। महिला प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय ने बताया की इन तीनों संरक्षक के पद ग्रहण से महासभा को नई दिशा और मजबूती प्रदान होगा और महासभा का यह स्वर्णिम काल हैं।
इन तीनों संरक्षक के पद ग्रहण से सभी पदाधिकारी तथा सदस्यों के मन प्रफुल्लित हैं और गर्व की अनुभूति कर रहे हैं। इस महासभा संरक्षक कमलेश कुमार घिल्डियाल और डॉ.वासुदेव शर्मा,संस्थापक प्रेम प्रकाश मिश्रा अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय एवं समस्त सदस्यों ने आचार्य पंडितअखिलेश शर्मा को महासभा का स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र एवं सेहरा और माल्यार्पण मंत्रों उच्चारण के साथ नियुक्ति पत्र देकर महासभा में स्वागत किया गया।नवनियुक्त संरक्षक आचार्य पंडितअखिलेश शर्मा ने अपने संबोधन में बताया की वो अपने दायित्व को पूरी निष्ठा,ईमानदारी के साथ निभाएंगे और महासभा के नाम को बुलंदियों तक ले जाने में पूर्ण सहयोग करेंगे और महासभा द्वारा आयोजित शैक्षिक,धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा के संरक्षक कमलेश कुमार घिल्डियाल,डॉ,वासुदेव शर्मा संस्थापक प्रेम प्रकाश मिश्रा,अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी,
हर्ष पाण्डेय, मनोज मिश्रा,सुरेंद्र द्विवेदी, धीरज पाण्डेय,अनमोल (वेदाचार्य), अतुल भगत,ललित शर्मा,राजनाथ मिश्रा,मनुज मिश्रा बृजेश तिवारी, महिला प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय,प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय आदि उपस्थित रहें !



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page