शहर की सरकार बदलते ही नगर पालिका अध्यक्ष ने छह कर्मचारियों के बदले कार्यक्षेत्र,मचा हड़कंप

अब अध्यक्ष ने सालों से मलाई वाले पद पर आसीन रहने वाले वालों के कार्य क्षेत्र में बदलाव शुरू कर दिए है। पहले दिन अध्यक्ष पुष्पा देवी ने पालिका के लिपिक कृष्ण कुमार को अपने वर्तमान कार्य के साथ अध्यक्ष के पेशकार का कार्य सम्पादित करने के निर्देश जारी कर दिए। यह कर्मचारी पिछले पांच साल से अकाउंट विभाग से अटैच था। इसके अलावा पांच लिपिकों के अध्यक्ष ने कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है।

इनके बाबुओं के बदले कार्यक्षेत्र:
वर्तमान में लिपिक संजीव कुमार कुमार वाद लिपिक के पद पर थे। जिन्हे वर्तमान पद के साथ सम्मपित लिपिक का कार्य सौंपा गया है। इसके अलावा सम्पत्ति लिपिक व पुस्तकालय लिपिक के साथ कर विभाग का कार्य, प्रकाश विभाग स्टोर व सामान्य स्टोर विभाग के लिपिक कृष्णगोपाल को अनुज्ञापन विभाग, सामान्य स्टोर विभाग के लिपिक हरेन्द्र शर्मा को कर विभाग का कार्य सौंपा गया है।

Exit mobile version