विद्युत तार चोरी करने वाले गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार, 2.5 कुंतल तार और तंमचें बरामद

विद्युत तार चोरी करने वाले गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार, 2.5 कुंतल तार और तंमचें बरामद
हापुड़(शिखर समाचार)
थाना सिम्भावली पुलिस ने चेकिंग के दौरान विद्युत तार चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से 2.5 कुंतल चोरी का विद्युत तार, 40 हजार रुपये नकदी, चोरी करने के उपकरण, तंमचें और घटना में प्रयुक्त 2 वाहन बरामद हुए हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि चैकिंग के दौरान पुलिस ने हरोडा नया फ्लाईओवर के सर्विस रोड स्थित अंडरपास के पास से गिरोह के पांच सदस्यों अमरोहा निवासी मोनिश , अरबाज और नाजिम व बिजनौर निवासी नौशाद और जमशेद को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए सभी बदमाशों पर गाजियाबाद, संभल, बिजनौर और हापुड़ में विद्युत तार चोरी व आर्म्स एक्ट के करीब 70 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।















