News
छत से गिरकर 11 साल के मासूम की मौत, पतंग उड़ाते समय हुआ हादसा

छत से गिरकर 11 साल के मासूम की मौत, पतंग उड़ाते समय हुआ हादसा
हापुड़। नगर के फ्रीगंज रोड क्षेत्र में पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर 11 वर्षीय मासूम अरमान की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार अरमान रविवार दोपहर घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना से इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।















