नहर के पास दिखा मगरमच्छ, मचा हड़कंप, वन विभाग- पुलिस की टीम तलाश में जुटी

नहर के पास दिखा मगरमच्छ, मचा हड़कंप, वन विभाग- पुलिस की टीम तलाश में जुटी
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छपकौली में शनिवार को मध्य गंगा नहर के किनारे मगरमच्छ दिखाई देने से अफरा-तफरी मच गई। गोताखोरों की नजर पड़ी तब जाकर मामले की जानकारी हो सकी।
छपकौली नहर के पास ही प्राचीन शिव मंदिर स्थित है। शिवरात्रि पर यहां हजारों की संख्या में कांवड़िये और श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मगरमच्छ के दिखने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ की तलाश शुरू कर दी। अधिकारियों ने लोगों से नहर किनारे न जाने और सतर्क रहने की अपील की है।
वन विभाग के अनुसार नहर में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर वन क्षेत्र में छोड़ा जा सके।















