विद्यालय में पृथ्वी दिवस का प्रेरणादायक आयोजन

विद्यालय में पृथ्वी दिवस का प्रेरणादायक आयोजन

आज हमारे विद्यालय श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 1 से 5 तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पृथ्वी के संरक्षण का संदेश देने के लिए विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किए।कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण यह रहा कि बच्चों ने “पृथ्वी” के विभिन्न रूपों में आकर्षक वेशभूषा धारण की।किसी ने हरी-भरी धरती का रूप लिया तो किसी ने प्रदूषण से जूझती पृथ्वी को दर्शाया। बच्चों की सादगी और रचनात्मकता ने सभी का मन मोह लिया।
इसके साथ ही विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित सुंदर कविताएँ प्रस्तुत कीं।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा शर्मा ने कहा कि पृथ्वी हमारा एकमात्र घर है।यदि हम आज इसकी रक्षा नहीं करेंगे,तो आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य नहीं दे पाएंगे।छोटे-छोटे प्रयास ही बड़े बदलाव ला सकते हैं। यह आयोजन न केवल बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक रहा,बल्कि सभी को पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण भी कराता रहा। विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि वे पृथ्वी को सुरक्षित और स्वच्छ बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।











