लकड़ी व्यापारी के घर में दिनदहाडे हुई आठ लाख रुपये चोरी का खुलासा, दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार, माल बरामद

टिंबर व्यापारी के घर में दिनदहाडे हुई आठ लाख रुपये चोरी का खुलासा, भाई बहन सहित तीन गिरफ्तार, माल बरामद
हापुड़।
थाना हापुड़ देहात थाना क्षेत्र की इंद्रलोक कॉलोनी में एक सप्ताह पूर्व दिनदहाड़े हुई टिंबर व्यापारी के घर में आठ लाख रुपए चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ की इंद्रलोक कॉलोनी निवासी व टिंबर व्यापारी कुलदीप कुमार गोयल एक सप्ताह पूर्व वह दुकान पर गए हुए थे। जबकि घर में मौजूद उनकी पत्नी मकान का ताला लगाकर मंदिर गईं थी। जबकि उनका बेटा ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था। जब उनकी पत्नी मंदिर से वापस घर आई तो मकान का ताला टूटा हुआ था। चोर मकान से करीब आठ लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों सहित कीमती सामान चोरी करके ले गए थे।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए पड़ोसी महिला ईशा गुप्ता, गंगापुरा निवासी भाई बहन शालिनी व आकाश को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया।











