M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

जिलें में मरीजों की बेहतर सेवा करने के लिए एम्बुलेंस कर्मियों को सीएमओ ने किया सम्मानित

हापुड़ ।

ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) दिवस मनाया गया। इस अवसर पर धौलाना ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सीएमओ कार्यालय में 102 तथा 108 एम्बुलेंस कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश अग्रवाल ने सीएमओ कार्यालय में चयनित एम्बुलेंस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने कर्मियों के समर्पण और सेवा भावना की सराहना की। इस दौरान जिला प्रभारी सौरभ शर्मा भी उपस्थित रहे।

जिला प्रभारी सौरभ शर्मा ने सभी कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपातकालीन सेवाओं में ईएमटी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। वे हर परिस्थिति में मरीजों को समय पर सहायता पहुंचाने का कार्य करते हैं।

सौरभ शर्मा ने अपने बयान में कहा कि हमारी टीम दिन-रात मेहनत कर लोगों की जान बचाने में जुटी रहती है। यह सम्मान उनके मनोबल को बढ़ाता है और उन्हें बेहतर सेवा के लिए प्रेरित करता है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page