M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

रेल रोकनें के पुराने मामले में भाजपा सांसद को मिली अदालत ने शाम तक कस्‍टडी में रहने की सजा,अपर कोर्ट में करेंगे अपील

हापुड़। सांसद राजेंद्र अग्रवाल को 12 साल पुराने एक मामले में अदालत ने शाम तक कस्‍टडी में रहने की सजा सुनाई। साथ ही दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट नदीम अनवर ने रेल रोकने के मामले में यह सजा सुनाई। हालांकि सांसद के अधिवक्ता का कहना है कि वे फैसले के खिलाफ अपर कोर्ट मेंअ पील करेंगे।

अधिवक्ता मनमोहन विज ने बताया कि सांसद राजेंद्र अग्रवाल पर वर्ष 2012 में सिटी स्टेशन मेरठ पर रेल रोकने का आरोप लगाते हुए एक मामला दर्ज हुआ था। 29 फरवरी को अदालत में उनकी ओर से कहा गया कि ये मुकदमा झूठा है और राजनीति के तहत उन्हें फंसाया गया था। इसीलिए सांसद निर्दोष हैं। इस पूरे मामले पर अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों को देखकर सांसद राजेंद्र अग्रवाल को न्यायालय चलने तक कस्टडी में रहने और 2000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

अपर कोर्ट में अपील करेंगे सांसद के अधिवक्‍ता
बीजेपी सांसद के अधिवक्ता मनमोहन विज ने बताया कि इस मामले में अब अपर कोर्ट में सांसद की तरफ से अपील करेंगे। न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है उनके साथ न्याय होगा ।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page