मेरठ मंडल में सर्वाधिक राजस्व देने पर हापुड़ के उद्यमी राजवीर सिंह ‘टिन्नी’ सम्मानित, मंत्री-सांसदों ने किया अभिनंदन

मेरठ मंडल में सर्वाधिक राजस्व देने पर हापुड़ के उद्यमी राजवीर सिंह ‘टिन्नी’ सम्मानित, मंत्री-सांसदों ने किया अभिनंदन
दानवीर भामाशाह जयंती पर चौधरी चरण सिंह विवि के अटल सभागार में व्यापारी कल्याण दिवस समारोह, जीएसटी में टॉप-5 करदाताओं में हापुड़ के एसजेएस मोटर्स के एमडी शामिल
मेरठ/हापुड़। दानवीर भामाशाह की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में व्यापारी कल्याण दिवस समारोह आयोजित किया गया। लखनऊ से मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण भी किया गया।
मेरठ मंडल में हापुड़ के उद्यमी का दबदबा
वित्तीय वर्ष 2024-25 में जीएसटी के रूप में सर्वाधिक राजस्व देने वाले मेरठ जिले के पांच करदाताओं को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें हापुड़ निवासी व प्रमुख उद्यमी एसजेएस मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर राजवीर सिंह ‘टिन्नी’ भी शामिल रहे। मेरठ में जीएसटी देने में मैनकाइंड टॉप पर और इन्टास दूसरे स्थान पर रहा।
मंत्री-सांसद-विधायक रहे मौजूद
समारोह में ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, एमएलसी अश्वनी त्यागी, सांसद प्रतिनिधि दीपक गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, डीएम डॉ. वीके सिंह, एसजीएसटी अपर आयुक्त ग्रेड-1 हरिराम चौरसिया, ज्वाइंट कमिश्नर कार्यपालक संभाग-ए मेरठ राजकुमार त्रिपाठी, उपायुक्त उद्योग दीपेंद्र कुमार मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने सर्वाधिक कर देने वाले उद्यमियों को सम्मानित किया।











