मेरठ के दो डकैत हापुड़ पुलिस की गोली से हुए घायल,गिरफ्तार

हापुड़। थाना बाबूगढ़ पुलिस ने डकैती व अन्य मामलों में फरार चल रहे दो डकैतों को मुठभेड़ में गोली मारकर घायल कर गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के बाद से तंमचे व बिजली तार बरामद किया।

जानकारी के अनुसार बीती रात्रि बाबूगढ़ पुलिस गश्त कर रही थी,तभी ग्राम गोहरा के पास दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकनें का प्रयास किया।

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। मुठभेड़ में बदमाश.में गोली लगने से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि मेरठ निवासी गुलबहार और सुहेलत्र तार चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं। करीब दस दिन पहले बाबूगढ़ क्षेत्र में विद्युत तार काटा था। जिसे मौके पर छोड़ कर फरार हो गए थे। इस तार को लेने के लिए दोनों आए थे। बदमाशों की निशानदेही पर एक कुल विद्युत तार बरामद किया गया है।गिरफ्तार बदमाश मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना और मेरठ के खरखौदा थाने से डकैती की वारदात में फरार चल रहै थे।

Exit mobile version