मूढ़े की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, फायरब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

मूढ़े की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, फायरब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट पर सड़क किनारे लगी मूढ़े की एक दुकान में देर रात भीषण आग लग गई। आग में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार बृजघाट हाईवे पर सड़क किनारे अवैध ढंग से मूढ़ों की सेकंडों दुकानें लगी है, जिस कारण कई बार वहां सड़क दुर्घटना हो चुकी है। सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खां ने एक बार वहां से सारी दुकानें हटवा दी थी, परन्तु कुछ समय बाद ही फिर से दुकानें लग गई थी। देर रात अचानक दुकान से धुआं उठता देखा गया। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को चपेट में ले लिया। जिससे दुकान में रखा लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।















