मंडलीय ट्रायल में हापुड़ की दो छात्राओं का हुआ चयन, अब अयोध्या में खेलेंगी प्रदेश स्तरीय बास्केटबॉल

मंडलीय ट्रायल में हापुड़ की दो छात्राओं का हुआ चयन, अब अयोध्या में खेलेंगी प्रदेश स्तरीय बास्केटबॉल
, हापुड़ :
प्रदेश स्तरीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुए मंडलीय चयन ट्रायल में हापुड़ की दो छात्राओं ने मेरठ मंडल की टीम में जगह बना ली है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को मेरठ में आयोजित मंडलीय चयन ट्रायल में जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की कीर्ति त्यागी और सलीमा खातून का चयन हुआ। उपक्रीड़ा अधिकारी अरुणा ने बताया कि दोनों खिलाड़ी अब 27 से 29 जुलाई 2026 तक अयोध्या में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी।
उन्होंने कहा कि यह जिलें के लिए गौरव का विषय है। मेहनत और अनुशासन से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। प्रदेश स्तर पर भी हापुड़ की बेटियां बेहतर प्रदर्शन कर जिले और मंडल का नाम रोशन करेंगी।











