M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

भाजपा नगराध्यक्ष विनीत दीवान के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा,जिलाध्यक्ष ने हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना


हापुड़। भाजपा उत्तर प्रदेश के आवाह्न पर आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं किसान पुत्र भारत रत्न देश के यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के सुअवसर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन उत्तरी मंडल के यशस्वी अध्यक्ष विनीत दीवान के नेतृत्व में किया गया। रैली को रेलवे पार्क फ्रीगंज रोड के सामने से जिलाध्यक्ष उमेश राणा जी, मंडल अध्यक्ष विनीत दीवान जी एवं प्रवीण सिंगल जी ने झंडी दिखाकर रवाना किया जिसमें सैकड़ों की संख्या में भाजपा के युवा एवं ऊर्जावान कार्यकर्ता ने भारत माता की जय का नारा लगाते हुए देशभक्ति के गीत गाते हुए, भारत देश का गर्व तिरंगा झंडा हाथ में लेकर नगर में विभिन्न मार्गो से भ्रमण किया और मार्ग के मध्य में आने वाले सभी महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आज का दिवस स्वच्छता अभियान के रूप में मनाने के लिए और अपने घर एवं प्रतिष्ठान के आगे साफ सफाई रखने के लिए भी नगर की जनता को प्रेरित किया गया। तिरंगा यात्रा का पूरे नगर में विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों एवं सामान्य जनमानस के द्वारा पुष्प वर्षा कर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा का समापन नगर पालिका में स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
सह मीडिया प्रभारी उदय कंसल ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के महामंत्री पुनीत गोयल, मोहन सिंह, श्यामेन्द्र त्यागी, क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे , नगर महामंत्री अंकित त्यागी, उपाध्यक्ष प्रशांत त्यागी, सौदान सिंह, मनोज तोमर, मनोज कर्णवाल, मनीष अग्रवाल, अमित शर्मा, नगर मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक मुदित गोयल, संजीव शर्मा, प्रवीण शर्मा, अमित त्यागी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन सिरोही,शिवम शर्मा किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष ईश्वरी सिसोदिया, युवा महामंत्री रितिक त्यागी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री हितेश कश्यप, सभासद बृजेश कुमार बिरजू, नामित सभासद कविता बाना,संजय सहारनपुरीया, दीपांशु गर्ग,संजय त्यागी,चंद्र प्रकाश ठठेरे आदि लोग उपस्थित रहे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page