HapurNewsUttar Pradesh
बिना अनुमति छात्रा का फोटो इंस्टाग्राम आईडी पर लगाकर छात्रा को किया ब्लैकमेल करने का प्रयास, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

हापुड़ ।
थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी एक छात्रा का फोटो एक युवक ने बिना अनुमति के अपनी इंस्टाग्राम पर लगाकर व रिक्वेस्ट भेज ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। छात्रा के विरोध पर आरोपी ने हत्या की धमकी दी। पीड़िता, जो गाजियाबाद के एक कालेज में एमसीए फाइनल वर्ष की छात्रा है, ने नगर कोतवाली क्षेत्र के त्रिवेंद्र चौधरी पर आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसकी फोटो का दुरुपयोग कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। छात्रा ने अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर शिकायत दर्ज कराई।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।















