हरिपुर आवासीय योजना 30 हेक्टेयर में होगी स्थापित, भूमि की कुल क्रय लागत होगी करीब 180 करोड़ से अधिक

हापुड़।
मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने हापुड़ ब्लाक क्षेत्र के गांव चक्रसैनपुर उर्फ बाबूगढ़ में 30 एकड़ में हरिपुर
योजना स्थापित करने के लिए गांव के किसानों से प्राधिकरण के पक्ष में अब तक करीब 26 हेक्टेअर भूमि की रजिस्ट्री कराई है। प्राधिकरण अधिकारी किसानों ने शेष 4 हेक्टेअर भूमि की रजिस्ट्री कराने की तैयारी में लगे है।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष
मुकेश चन्द्रा ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा दो दशक बाद नई हरिपुर आवासीय योजना 30 हेक्टेअर में चक्रसैनपुर उर्फ बाबूगढ़ में स्थापित करने के लिए किसानों से भूूिम क्रय की जा रही है। गांव के किसाने प्राधिकरण के पक्ष में अब तक करीब 26 हेक्टेअर भूमि की रजिस्ट्री कर चुके है। भू-अर्जन,पुर्नग्रहण क्रय सलाहकार नृपेश सिंह तोमर द्वारा किसानों को मुआवजे के चैक वितरित किये गये है। अब
वीसी मुकेश चन्द्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना का उद्देश्य हापुड़ को स्मार्ट,पर्यावरण और नागरिक केंद्रित शहरी स्वरूप में विकसित करना है। हरिपुर आवासीय योजना को चरणबद्व तरीके से विकसित किया जायेगा,जिससे प्रत्येक कार्य निर्धारित समय में पूर्ण हो सके।
———————–
हरिपुर योजना मिशाल बनेगी
एचपीडीए के उपाध्यक्ष मुकेश चन्द्रा ने बताया कि गांव चक्रसैनपुर उर्फ बाबूगढ़ में प्राधिकरण की स्थापित हो रही हरिपुर आवासीय योजना हापुड़ नहीं बल्कि पूरे एनसीआर क्षेत्र के लिए एक मिसाल बनेगी। इसके माध्यम से आम नागरिकों को एक सुरक्षित समृद्व और टिकाऊ जीवनशैली का अवसर मिलेगा।
शेष किसान भी प्राधिकरण के पक्ष में रजिस्ट्री करने की तैयारी कर रहे है।
30 हेक्टअर में स्थापित होगी योजना
एचपीडीए के भू-अर्जन,पुर्नग्रहण क्रय सलाहकार नृपेश सिंह तोमर ने बताया कि हरिपुर आवासीय योजना 30 हेक्टेअर में स्थापित हो रही है। जिसमें 100 से अधिक किसानों द्वारा प्राधिकरण के पक्ष में अपनी भूमि की रजिस्ट्री कराई जायेगी। किसानों द्वारा करीब 26 हेक्टेअर भूमि की रजिस्ट्री प्राधिकरण के पक्ष में कर चुके हैै। शेष 4 हेक्टेअर भूमि की रजिस्ट्री किसानों से प्राधिकरण के पक्ष में कराने के लिए वह तैयारी कर रहे है।
—————————-
हरिपुर आवासीय योजना की कुल लागत
प्राधिकरण के भू-अर्जन,पुर्नग्रहण क्रय सलाहकार नृपेश सिंह तोमर ने बताया ने बताया प्राधिकरण की नई हरिपुर आवासीय योजना की कुल लागत करीब 180 करोड़ से अधिक है। जिसमें भूमि क्रय करने के लिए 70 करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश शासन ने प्राधिकरण को दिये है।
—————
योजना में प्लांट क्रय करने को लोग तैयार
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की हरिपुर आवासीय योजना अभी पूर्ण रूप से धरातल पर उतरी नहीं है। इसके बावजूद भी लोग एचपीडीए कार्यालय में हरिपुर आवासीय योजना में प्लांट क्रय करने के लिए पहुंचने लगे है।











