बड़ी बहन के घर आई 17 वर्षीय किशोरी से देवर ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बड़ी बहन के घर आई 17 वर्षीय किशोरी से देवर ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में बड़ी बहन के घर आई 17 वर्षीय किशोरी के साथ देवर ने दुष्कर्म किया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को दस्तोई रोड से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी हापुड़ के मोदीनगर रोड स्थित मोहल्ले में हुई है। पीड़ित के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 24 जुलाई को बड़ी बेटी को बेटा हुआ था। काम में मदद के लिए उन्होंने अपनी 17 वर्षीय दूसरी बेटी को उसके घर भेजा था।
आरोप है कि 6 अगस्त की रात करीब 9 बजे बड़ी बहन का देवर शनि कमरे में घुसा और किशोरी के साथ गलत काम किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।
कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रविवार को आरोपी शनि को दस्तोई रोड स्थित गौशाला के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।















