फिर गरजा एचपीडीए का बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग कराई ध्वस्त

फिर गरजा एचपीडीए का बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग कराई ध्वस्त
हापुड़।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष मुकेश चन्द्रा के निर्देश पर प्राधिकरण के अधिकारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में चार स्थानों पर 15000 वर्ग मीटर में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त व 1600 वर्ग मीटर में निर्माणधीन व्यावसायिक निर्माण सील करने की कार्यवाही कराई गयी। प्राधिकरण की इस कार्यवाही से अवैध निर्माणकत्र्ताओं व कालोनाइजरों में हडक़ंप मच गया है।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के प्रभारी सचिव अमित कादियान ने बताया कि प्राधिकरण अधिकारियों ने गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में नक्का कुंआ के निकट शिव कुमार सैनी द्वारा 2000 वर्ग मीटर,स्याना रोड पर मोहम्मद बबलू द्वारा 1000 वर्ग मीटर,अल्ला बक्शपुर रोड पर रवि आर्य द्वारा 2000 वर्ग मीटर,शेरा कृष्णा वाली गढ़ में खालिद द्वारा 10000 वर्ग मीटर में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कराई गयी। साथ ही राष्टï्रीय राजमार्ग-9 सिंभावली में रामसिंह द्वारा 1500 वर्ग मीटर व मोहम्मद अशरफ द्वारा 100 मीटर में निर्मित कराये जा रहे व्यावसायिक निर्माण को सील करने की कार्यवाही की गयी।











