M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

प्रियंका हत्या कांड़ में 20 हजार के लिए देवरानी ने जेठानी को मार डाला,तीन लोग हिरासत में

हापुड़।

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में कुचेसर रोड चौपला पर हापुड़ में देवरानी ने अपने भाई और चाचा के साथ मिलकर जेठानी की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को घर से 100 मीटर दूर फ्लाईओवर के पास सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने बोरी देखी तो पुलिस को सूचना दी। सिर्फ 20 हजार रुपए के लिए देवरानी ने जेठानी का मर्डर किया। पुलिस ने देवरानी समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला खुला। एक फरार आरोपी की पुलिस अभी तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मूल रूप से गढ़‌मुक्तेश्वर के नक्काकुआं जैन वाली गली निवासी प्रियंका (35) की शादी कोतवाली क्षेत्र के पिलखुवा निवासी सुरेश से हुई थी। उसका अपने पति से विवाद चल रहा था। जिस कारण सात साल प्रियंका ने पति सुरेश को छोड़कर जिला बुलंदशहर के गांव वैरा फिरोजपुर निवासी अशोक के साथ प्रेम विवाह कर लिया, लेकिन बाद में अशोक से भी उसका विवाद हो गया। वह कुछ दिनों से पिलखुवा के खेड़ा में अशोक की मौसी की बेटी के पास रह रही थी। वहीं उसकी देवरानी खुशबू, कुचेसर रोड चौपला पर रहती थी।

चार दिन पहले प्रियंका, खुशबू के पास रहने के लिए आई थी। पुलिस के अनुसार गुरुवार रात प्रियंका का खुशबू, उसकी बहन राखी से पैसे को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद दोनों ने भाई अमन और चाचा महिपाल के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। देवरानी पर जेठानी के 20 हजार रुपए उधार थे। जेठानी प्रियंका, अपने पैसे मांग रही थी। इसी बात पर दोनों की बहस हुई थी।



बोरे में बॉडी को भरकर पुल के पास फेंक दिया



मर्डर के बाद रात में ही आरोपियों ने प्रियंका के शव को बोरे में बंद कर उसे कुचेसर रोड चौपला फ्लाईओवर के पास सड़क किनारे रेत के ढेर में दबा दिया। शुक्रवार को वहां से गुजर रहे लोगों ने बोरी देखी तो मामला संदिग्ध लगा। पुलिस को सूचना दी। बोरी खोलने पर अंदर महिला का शव मिला। पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे। हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ की। सख्ती करने पर उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने ही पुलिस को बताया कि हत्या कर शव को पुल के पास फेंका था।



कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मामला रुपए के लेनदेन से जुड़ा है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page