M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पौते दादी को बैठाकर लाये कांवड,बनी आकर्षण का केन्द्र -भगवान भोले शंकर के प्रति छोटे-छोटे बच्चों में दिखी आस्था,ला रहे कांवड

पौते दादी को बैठाकर लाये कांवड,बनी आकर्षण का केन्द्र

-भगवान भोले शंकर के प्रति छोटे-छोटे बच्चों में दिखी आस्था,ला रहे कांवड

-कांवडिय़ा गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना

-अधिकांश शिवभक्त कलश वाली कांवड ला रहे है

-जय बोले की,बज बम के जयकारों से शहर का माहौल भक्तिमय हुआ



-विभिन्न मार्गों पर श्रद्घालुओं द्वारा सेवा शिविर लगाये जा रहे है



,हापुड़ ।



श्रावण मास की शिवरात्रि अब जैसे-जैस निकट आती जा रही है। वैसे-वैसे ही शिवभक्त कांवड लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर तेजी से आगमन होने लगा है। भगवान भोले शंकर के प्रति आस्था रखते हुए छोटे-छोट बच्चे हरिद्वार से कांवड लेकर आ रहे है। अधिकांश युवा शिव भक्त बोल बम के जयकारे लगाते हुए कलश वाली कांवड लेकर आ रहे है। जिससे शहर का वातावरण भी भक्तिमय हो गया है। पुलिस प्रशासन भी कांवड यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कोई कसर छोड़ता नजर नहीं आ रहा है।



आपको बता दें,कि श्रावण मास की शिवरात्रि पर्व आगामी 23 जुलाई को मनाया जायेगा। अब जैसे-जैसे शिवरात्रि पर्व निकट आता जा रहा है,वैसे-वैसे ही शिवभक्तों अपने गंतव्य की ओर तेजी से आगमन होने लगा है। शिव भक्त हरिद्वार,गौमुख व तीर्थ नगरी ब्रजघाट से कांवड लेकर साथ बोल बम के उद्घोष के साथ अपनी मंजिल की ओर तेजी से बढ़ रहे है। जिससे जनपद भगवा रंग में रंग में गया है।



हरिद्वार से अधिकांश युवा कांवडियों द्वारा कलश वाली कांवड लेकर आ रहे है। वहीं भगवान भोले शंकर में आस्था रखते हुए छोटे-छोटे बच्चे भी हरिद्वार से कांवड लेकर आ रहे है। जिन्हें देखकर लोगों द्वारा उनकी प्रशंसा की जा रही है।



शिवरात्रि पर्व पर शिवभक्तों द्वारा जिला मुख्यालय हापुड़ गांव सबली स्थित प्राचीन शिव मंदिर,मंशा देवी मंदिर,पुराना बाजार शिव मंदिर,शिव मंदिर असौड़ा,गांव दत्तियाना,ब्रजघाट व गढ़मुक्तेश्वर व पिलखुवा स्थित शिव मंदिरों में भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक किया जायेगा।



शहर में कांवडियों का आगमन बढ़ता देख श्रद्घालुओं द्वारा शिव भक्तों की सेवा करने के लिए सेवा शिविर लगवाये जा रहे है। जो शिविर लग गये है,वहां शिवभक्त आराम करते देखे जा सकते है।

वहीं दूसरी ओर श्रावण मास व कांवड यात्रा का सकुशल संपन्न कराने को ध्यानार्थ रखते हुए पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानजंय सिंह ने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों के साथ कांवड मार्गों का निरीक्षण करते हुए यातायात डायवर्जन व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संदीप कुमार व एएसपी विनीत भटनागर द्वारा संयुक्त रूप से बताया कि अधिकारियों द्वारा शिव मंदिर,कांवड मार्गों का भ्रमण व निरीक्षण कर व्यवस्था परखी जा रही है। कांवड मार्गों पर विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। कांवडियों के लिए एकल मार्ग की व्यवस्था की गयी है।

गौरतलब है,कि हापुड़ पहुंचे जनपद बुलन्दशहर जिले के मुकंदगढ़ी निवासी पौते सनी और नीरज ने बताया कि उन्होंने 7 जुलाई को हरिद्वार से हर की पैड़ी से गंगा लेकर चले थे,कांवड में एक ओर अपनी 90 वर्षीय दादी रुकमणि देेवी बैठाया और दूसरी ओर गंगाजल,वह 280 किलोमीटर की कांवड यात्रा कर अपने गांव पहुंचेंगे। पौते दादी की कांवड देखने लोगों की भीड़ लग गयी।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page