M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

आईआईए व धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित कांवड़ शिविर का पूर्व सांसद ने किया शुभारंभ, कांवड़ियों की सेवा सौभाग्य की बात- राजेन्द्र अग्रवाल

हापुड़ । इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में पवित्र श्रावण मास के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धीरखेडा़ में कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

 

इस 28 वें कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन हापुड़ मेरठ‌ लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल और विजयपाल आढ़ती विधायक, हापुड़ के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कांवड़ियों के लिये किये जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की और आयोजकों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता और अशोक बबली, एस के अग्रवाल अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग, हापुड़ उपस्थित रहे और सबने आराध्य भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। शिविर में कांवड़ियों के लिए शुद्ध भोजन, दवाइयां, एंबुलेंस, विश्राम की व्यवस्था एवं डॉक्टर की सेवा उपलब्ध कराई गई। यह सारी व्यवस्थाएं धीरखेड़ा और हापुड़ के उद्योगपतियों के सहयोग से की गईं। मंच का संचालन आई आई ए के राष्ट्रीय सचिव विजय शंकर शर्मा के द्वारा किया गया और सभी आमंत्रित गणमान्यों को आई आई ए के चेयरमैन पवन शर्मा, सचिव लवलीन गुप्ता, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल के द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कांवड़ सेवा शिविर में आई आई ए धीरखेड़ा-हापुड़ चैप्टर के चेयरमैन पवन शर्मा, सचिव लवलीन गुप्ता, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र गुप्ता, मंडलीय सचिव शांतनु सिंहल, अशोक छारिया,‌ ‌सोनू चुग, प्रमोद गोयल, अतुल गोयल, वैभव गुप्ता, संजीव जुनेजा, सन्दीप चौधरी, गौरव अग्रवाल तथा अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
जय भोले की

लवलीन गुप्ता
सचिव
आई आई ए
धीरखेड़ा-हापुड़ चैप्टर





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page