पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, उत्तराखंड का रहने वाला बताया जा रहा मृतक, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, उत्तराखंड का रहने वाला बताया जा रहा मृतक, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह बाबूगढ़ क्षेत्र में एक पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ था। उधर से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और जांच शुरू की ।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मृतक उत्तराखंड का रहने वाला प्रतीत हो रहा है। फिलहाल शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है। युवक ने खुदकुशी की है या उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचित किया जाएगा।











