नेशनल हाईवे- 9 पर 25 फुट लम्बा अजगर निकलने से मचा हड़कंप, ट्रैफिक रूका , वीडियो वायरल

हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे-9 पर 25 फुट लम्बा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया, अजगर को देख कुछ देर के लिए ट्रैफिक रूक गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक अजगर जंगल में चला गया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 परकुचेसर रोड चौपला की सर्विस रोड़ पर अचानक 25 फुट लम्बा एक अजगर सड़क पर रेंगता हुआ दिखाई दिया, जिससे लोगों के होश उड़ गए और कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम हो गया।मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित कर घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, परन्तु पुलिस के आने से पूर्व ही अजगर पास की झाड़ियों में घुस गया।











