दुष्कर्म के फरार आरोपी वीरपाल पर 25 हजार का इनाम, पुलिस की कई टीमें दबिश में जुटी*

दुष्कर्म के फरार आरोपी वीरपाल पर 25 हजार का इनाम, पुलिस की कई टीमें दबिश में जुटी*
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में पिछले 2 माह से फरार चल रहे आरोपी वीरपाल यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
सीओ राहुल यादव ने बताया कि आरोपी वीरपाल यादव, निवासी गांव भोगापुर, गढ़ कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। करीब दो माह पहले एक महिला ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। रिपोर्ट दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया था और तब से लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा है।
पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी और कोर्ट के आदेश पर उसकी संपत्ति कुर्की की कार्रवाई भी की थी। इसके बावजूद वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया।
अब आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।















