M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वैलफेयर सोसाइटी ने की शिव भक्तों की सेवा कर भेंट की मेडिकल किट

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वैलफेयर सोसाइटी ने की शिव भक्तों के लिए मेडिकल किट भेट

 

हापुड़।

श्रावण मास की सबसे पवित्र और विशाल धार्मिक यात्राओं में से एक कांवड़ यात्रा है जिसमें लाखों शिवभक्त हरिद्वार से जल लेकर पैदल चलते हुए अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ते हैं। ऐसे समय में जब भीषण गर्मी और थकावट भक्तों को परेशान करती है तब कुछ लोग बिना किसी धार्मिक भेदभाव के सिर्फ इंसानियत के नाते उनकी सेवा में लग जाते हैं।

जनपद हापुड़ के कोतवाली हापुड़ नगर के पुरानी चुंगी पर ऐसा ही एक दृश्य देखने को मिला जहां मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले सोसायटी के चेयरमैन मौ दानिश कुरैशी व उनकी टीम ने निःस्वार्थ भाव से शिवभक्तों की सेवा करके हिंदू-मुस्लिम एकता की एक
मिसाल पेश की।
सोसाइटी के द्वारा लगाए गए चिकित्सा शिविर में श्रद्धालुओं को मुफ्त प्राथमिक उपचार, मरहम-पटी, दर्द निवारक दवाइयाँ, थकावट दूर करने वाले स्प्रे व अन्य जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गयी जिसका उद्घाटन राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि ने किया



सोसायटी के चेयरमैन दानिश कुरैशी का कहना है कि हम शिवभक्तों की सेवा को अपना सौभाग्य मानते हैं। यह केवल चिकित्सा सेवा नहीं, बल्कि एक आत्मिक शांति का अनुभव है। जब हम थके हुए भक्तों को राहत देते हैं और उनके चेहरे पर संतोष की मुस्कान देखते हैं, तो लगता है कि इंसानियत का असली मतलब यही है।
डा असद सिद्दीकी व डा आमिर व डा एन.के सिह ने कहां कि हमारा मकसद सिर्फ इलाज देना नहीं, बल्कि यह भी दिखाना है कि यह देश मोहब्बत और भाईचारे से चलता है।
शिवभक्तों की सेवा करके हम सांप्रदायिक सौहार्द का एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं।



डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी के कार्यो के पहल की जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और आम नागरिकों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है।



राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा इस बात का प्रतीक है कि जब सेवा, करुणा और समर्पण को धर्म से ऊपर रखा जाता है, तो समाज में प्रेम, शांति और सद्भाव अपने आप जन्म लेता है।



इस मौके पर राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य श्री मनोज वाल्मीकि जी, कोतवाली हापुड़ नगर के निरीक्षक श्री अवधेश सिह माहोर, निरीक्षक श्री चिदानंद प्रकाश, उप निरीक्षक श्री विवेक चौहान, श्री नईम अहमद, चौकी प्रभारी श्री अशोक नागर, उप निरीक्षक रामकुमार, प्रवीण कुमार, महिला मुख्य आरक्षी श्रीमती सुषमा, यशपाल सिह, डा दिलशाद अली , डॉ आमिर, डॉ अशद सिद्दीकी , डॉ एन.के सिंह, नदीम अली, मोहसिन, अनवार आदि सोसायटी के वॉलिंटियर्स पदाधिकारी उपस्थित रहे









Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page