News
ट्रैफिक नियमों को ताक पर रख 1 बाइक पर 5 युवकों ने किए स्टंट, वीडियो वायरल

ट्रैफिक नियमों को ताक पर रख 1 बाइक पर 5 युवकों ने किए स्टंट, वीडियो वायरल
हापुड़। जनपद में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में 5 युवक एक ही बाइक पर सवार होकर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो गढ़ रोड का है।
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक बाइक पर 5 युवक सवार हैं। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना है। बाइक चला रहा युवक सड़क पर लहराते हुए स्टंट कर रहा है, जबकि बाकी युवक बाइक पर खड़े होकर हुड़दंग मचा रहे हैं। आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं।











