News
फैक्ट्री की आरा मशीन में निकला ब्लैक कोबरा, मचा हड़कंप

फैक्ट्री की आरा मशीन में निकला ब्लैक कोबरा, मचा हड़कंप
हापुड़।थाना देहात क्षेत्र के जरोठी रोड स्थित एक फैक्ट्री में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब आरा मशीन के अंदर से अचानक ब्लैक कोबरा निकल आया। कोबरा को देखकर फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई।
फैक्ट्री प्रबंधन ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर ब्लैक कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया।











