M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

टैक्स ना देनें वालें 950 उपभोक्ताओं को नगर पालिका ने भेजा नोटिस

हापुड़। नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले हजारों भवन स्वामी समय से कर अदा नहीं कर पा रहे हैं। पालिका ने ऐसे 950 बकायेदारों को नोटिस जारी किए हैं। वहीं सरकारी भवनों से भी बकाया कर वसूली की तैयारी चल रही हैं।

नगर पालिका क्षेत्र में करीब 48 हजार भवन पंजीकृत हैं, जिनसे पालिका गृह, जल, सीवर की सुविधा प्रदान कर उनके कर वसूलती है। इनमें सबसे अधिक कर दाता गृह कर के हैं। लेकिन भवन स्वामी कर जमा करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। नगर पालिका के अधिकारी अब वित्तीय वर्ष पूरा होने से पहले बकाया कर वसूलने की तैयारी में हैं। नगर पालिका को 11 करोड़ रुपये का लक्ष्य मिला है। लेकिन 11 माह बीत जाने के बाद पालिका अभी तक करीब सात करोड़ रुपये – का ही कर वसूल सकी है। इस सप्ताह पांच • से दस हजार तक के 950 बकायेदारों को नोटिस भेजे गए हैं। कर निर्धारण अधिकारी एससी भारती ने बताया कि भवन स्वामियों के साथ सरकारी भवनों की भी सूची तैयार की जा रही है। अधिक से अधिक बकाया जमा कराने के लिए नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page