जेल में बंद पति के दोस्त पर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो और जबरन शादी का आरोप, पीड़िता ने SP से लगाई गुहार

जेल में बंद पति के दोस्त पर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो और जबरन शादी का आरोप, पीड़िता ने SP से लगाई गुहार
हापुड़। एक महिला ने गढ़मुक्तेश्वर निवासी युवक अंकित पर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, गर्भपात कराने और जबरन कोर्ट मैरिज करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता ने बताया कि उसका पति आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। जेल में उसके पति की मुलाकात आरोपी अंकित से हुई थी। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी उसके घर आया और मोबाइल नंबर ले लिया।
आरोप है कि घर में अकेली पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और धोखे से अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान महिला के गर्भवती होने पर आरोपी ने जबरन दवा देकर गर्भपात करा दिया। साथ ही उसके जेवर छीनकर बेच दिए और लगातार पैसों की मांग करने लगा।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसे बुलंदशहर ले गया और वहां जबरन कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद उसे अपने घर ले गया, जहां आरोपी की मां ने उसके जेवर ले लिए।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।















