M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पाकिस्तान जा रही हूं” कहकर घर से निकली महिला बीकानेर से बरामद, ATS ने की पूछताछ

“पाकिस्तान जा रही हूं” कहकर घर से निकली महिला बीकानेर से बरामद, ATS ने की पूछताछ*

हापुड़। सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव हरौड़ा निवासी एक महिला के पाकिस्तान जाने की बात कहकर घर से निकलने का मामला सामने आया है। मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही महिला को राजस्थान के बीकानेर में पुलिस ने पकड़ लिया। सूचना परिजन उसे लेकर घर पहुंच गए।

हरौड़ा निवासी तबस्सुम की शादी करीब 17 साल पहले हुई थी और उसके 5 बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार वह पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान जाने की जिद कर रही थी। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह बिना बताए घर से निकल गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला।

बृहस्पतिवार को बीकानेर पुलिस को संदिग्ध अवस्था में घूमती महिला मिली। पूछताछ में उसने फिर पाकिस्तान जाने की बात कही। महिला के बताए पते पर पुलिस ने दिल्ली में उसके पिता से संपर्क किया। पिता महिला को दिल्ली ले आए और पूरे मामले की जानकारी खुफिया एजेंसियों को दी।

*ATS और खुफिया एजेंसियों ने की पूछताछ*
शनिवार दोपहर नोएडा ATS और अन्य खुफिया एजेंसियों की टीम सिंभावली थाने पहुंची। करीब 2 घंटे तक महिला से घर से निकलने, राजस्थान पहुंचने और पाकिस्तान जाने की बात को लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद महिला को परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। स्थानीय स्तर पर एलआईयू भी मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है। एहतियात के तौर पर सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ की है। मामले में आगे भी जांच जारी है।

परिजनों ने बताया कि महिला का पति स्क्रैप का कारोबार करता है और वह बृहस्पतिवार को ही उसे दिल्ली से घर लेकर आए थे।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page