जिला जज, डीएम व एसपी ने डासना जेल का किया औचक निरीक्षण, बैरक, रसोईघर व अस्पताल की व्यवस्थाएं देखीं, बंदियों से लिया फीडबैक

जिला जज, डीएम व एसपी ने डासना जेल का किया औचक निरीक्षण, बैरक, रसोईघर व अस्पताल की व्यवस्थाएं देखीं, बंदियों से लिया फीडबैक
*हापुड़। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जेल की बैरकों, रसोईघर, अस्पताल एवं अन्य स्थानों का बारीकी से निरीक्षण कर बंदियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
बंदियों से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं
निरीक्षण के दौरान तीनों अधिकारियों ने बंदियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और जेल में मिल रही सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया। बंदियों से भोजन, चिकित्सा, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली गई।
निरीक्षण के बाद जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जेल प्रशासन के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने जेल में व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा बंदियों को नियमानुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जेल प्रशासन का कहना है कि निरीक्षण के दौरान मिले निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।











