M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

छात्रा की हत्या का खुलासा : आन की खातिर प्रेम करनें वाली युवती की सगी बहन,भाई व चाचा ने की थी हत्या,तीनों गिरफ्तार

हापुड़।
थाना हाफिजपुर पुलिस ने लडकी की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव का अन्तिम संस्कार करने वाले मृतका के चचेरे भाई, चाचा व सगी बहन को किया गिरफ्तार किया हैं, जिनके कब्जे से हत्या करने में प्रयुक्त चुन्नी, बैडशीट, एक टूटा हुआ मोबाईल व हड्डियों के अवशेष आदि बरामद हुआ।गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ पर समाज में बदनामी के डर से मीनाक्षी की हत्या करना स्वीकार किया है।

थाना हाफिजपुर पुलिस द्वारा थाने के मु0अ0सं0 38/2023 धारा 302, 201, 120बी, 34 भादवि में नामित वांछित 03 अभियुक्तों अनुज पुत्र बाल किशन (चचेरा भाई),धीरू पुत्र हीरालाल (चाचा) व सोनी पुत्री रकम सिह निवासी ग्राम रामपुर थाना हाफिजपुर जनपद हापुड (सगी बहन) को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से हत्या करने में प्रयुक्त चुन्नी, बैडशीट, एक टूटा हुआ मोबाईल व हड्डियों के अवशेष आदि बरामद हुए हैं एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

हत्यारोपियों ने पूछताछ पर बताया कि मृतका मीनाक्षी का प्रेम प्रंसग गाँव के एक लड़के से चल रहा था, काफी समझाने पर भी नही मानती थी तथा उस लडके से चोरी छिपे बात करती रहती थी, इससे गाँव मे हमारी काफी बदनामी हो रही थी, इससे तंग आकर हम लोगों ने उसे ठिकान लगाने की योजना बनाई और दिनांक 02.03.2023 की रात्री को हमने मिलकर चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या कर उसके शव को मोटर साइकिल से शमशान घाट ले जाकर शव का रात में ही अन्तिम संस्कार कर दिया था।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page