गौशाला के मंत्री व कोषाध्यक्ष ने दिया पद से इस्तीफा, मनोज तेल वालें मंत्री मनोनीत

गौशाला के मंत्री व कोषाध्यक्ष ने दिया पद से इस्तीफा, मनोज तेल वालें मंत्री मनोनीत
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
नगर की पक्का बाग गौशाला प्रबंध समिति के मंत्री व कोषाध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कमेटी ने गौशाला के पूर्व अध्यक्ष मनोज तेल वालें को मंत्री मनोनीत किया है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ में पक्का बाग गौशाला के निर्विरोध अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ठेकेदार, मंत्री सचिन व कोषाध्यक्ष संजीव कृष्णा चुने गए थे।
गौशाला के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ठेकेदार ने बताया कि मंत्री सचिन व कोषाध्यक्ष संजीव कृष्णा ने स्वास्थ्य कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे मंजूर कर लिया गया है। कमेटी ने पूर्व अध्यक्ष मनोज तेल वालें को मंत्री पद पर मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर लोगों ने बंधाई दी है।















