गैस सिलेंडर ना मिलने से नहीं हो सकी शादी, 31 मार्च को होगी शादी

गैस सिलेंडर ना मिलने से नहीं हो सकी शादी, 31 मार्च को होगी शादी
,हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में एक मजदूर के यहां बुधवार को होने वाली बेटी की शादी के लिए सिलेंडर ना मिलने से शादी टाल दी। डीएसओ ने तीन सिलेंडर स्वीकृत करने के बाद अब 31 मार्च को शादी होगी।
जानकारी के अनुसार हापुड़ तहसील के गांव बदनौली निवासी विमलेश की बेटी कमल की शादी मुरादाबाद के युवक से तय हुई थी। बुधवार को हापुड़ बारात आनी थी, परन्तु हलवाई के लिए सिलेंडर का इंतजाम ना होने पर शादी टाल दी गई।
पीड़ित विमलेश ने अपने भतीजे रोबिन के साथ जिला पूर्ति अधिकारी के कार्यालय में पहुंची और पूरी बात बताते हुए पांच सिलेंडर दिलवाने की मांग की।
डीएसओ डॉ सीमा बालियान ने पीड़िता की पूरी बात सुनकर शादी के लिए तीन सिलेंडर की स्वीकृति दे दी।











