M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

गृहक्लेश के चलते महिला ने आत्महत्या को गंगा में लगाई छलांग, महिला को बचाते हुए कांस्टेबल हुआ घायल

गृहक्लेश के चलते महिला ने आत्महत्या को गंगा में लगाई छलांग, महिला को बचाते हुए कांस्टेबल हुआ घायल

हापुड़ । थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ब्रजघाट में गृहक्लेश के चलते महिला ने आत्महत्या को गंगा में छलांग लगा दी। मौकें पर मौजूद कांस्टेबल भी महिला को बचाते समय घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार ब्रजघाट पुल से एक महिला गंगा पुल से छलांग लगा दी। जिसे कूदते देख तट पर मौजूद पुलिसकर्मी स्थानीय मल्लाहों के साथ मोटरबोट के जरिए गंगा में निकल गए। जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सकुशल गंगा से बाहर निकाल लिया।

महिला ने बताया कि वह जनपद संभल निवासी है। जो पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या के लिए ब्रजघाट पहुंची थी। महिला को बचाने के दौरान कांस्टेबल बिजेंद्र घायल हो गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि परिजनों को बुलाकर महिला को उनके सुपुर्द कर दिया गया है। घायल सिपाही का उपचार कराया जा रहा है।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page