M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कुत्ते का हमला, खेल रही मासूम बच्ची को नोचकर किया लहूलुहान, इलाके में दहशत

कुत्ते का हमला, खेल रही मासूम बच्ची को नोचकर किया लहूलुहान, इलाके में दहशत

हापुड़। शहर की मोती कॉलोनी में शनिवार रात एक खूंखार कुत्ते ने घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची को बुरी तरह नोच डाला जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और नगर पालिका के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश है।

*खेलते समय किया हमला*
जानकारी के अनुसार शनिवार रात मोती कॉलोनी में एक बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गली में घूम रहे एक हिंसक कुत्ते ने अचानक बच्ची पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने बच्ची को कई जगह से नोच लिया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े।

*लाठी डंडों से भगाया कुत्ता*
स्थानीय लोगों ने लाठी डंडों की मदद से कुत्ते को भगाकर बड़ी मुश्किल से बच्ची को उसकी चंगुल से छुड़ाया। तब तक बच्ची लहूलुहान हो चुकी थी। परिजन तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की हालत पर नजर रखी जा रही है।

*आवारा कुत्तों से लोग परेशान*
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा और हिंसक कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शाम होते ही बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। कई बार शिकायत के बाद भी नगर पालिका ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।



*प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा*
घटना के बाद स्थानीय निवासियों में नगर पालिका प्रशासन और संबंधित विभाग के खिलाफ गुस्सा है। लोगों ने मांग की है कि हिंसक कुत्तों को पकड़ने के लिए तुरंत अभियान चलाया जाए। साथ ही पीड़ित बच्ची के इलाज की पूरी व्यवस्था कराई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page