M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कार्पोरेट को लिफ्ट देकर लूटने वालें कार सवार बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर किया गिरफ्तार

कार्पोरेट को लिफ्ट देकर लूटने वालें कार सवार बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर किया गिरफ्तार

हापुड़। थाना बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बिस्मिल्लाह ढाबा के पास कार सवार बदमाशों ने कारपेंटर को लूटने वाले कार सवार बदमाश को गोली मारकर घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया।

जिला बिजनौर के गांव रायपुर मलूक निवासी सचिन कुमार ने बताया कि वह मिसलगढ़ी जिला गाजियाबाद में बढ़ई का कार्य करता है। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे वह अपने घर जाने के लिए डासना बस स्टैंड पर पहुंचा। यहां एक कार का चालक मुरादाबाद के लिए सवारियों को आवाज लगा रहा था। कार की पिछली सीट पर एक व्यक्ति भी बैठा हुआ था। वह गजरौला जाने की बात पूछकर कार में चालक के बराबर वाली सीट पर बैठ गया। इसके बाद दो युवक भी पिछली वाली सीट पर आकर बैठ गए। इसके बाद पिलखुवा टोल प्लाजा पर दोनों युवक कार से उतर गए। बुलंदशहर जाने वाले फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचने पर दोनों बदमाशों ने चलती कार में ही उनसे सात हजार रुपये की नकदी, मोबाइल व बैग लूट लिया। इसके बाद बिस्मिल्लाह ढाबे के पास उसे कार से नीचे फेंक दिया और फरार हो गए थे।

थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि रविवार सुबह चैकिंग के दौरान कार सवार दो संदिग्धों को देख पुलिस ने पीछा किया,तो उन पर फायरिंग कर दी। जिससे मुठभेड़ में एक बदमाश पिलखुवा निवासी शौकीन के गोली लग गई,जिसे घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा बदमाश शाहरुख फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि घायल बदमाश पर आधा दर्जन केस दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाश से कार, नगदी, तंमचा आदि बरामद किया।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page