कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का माल स्वाहा, फायरब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का माल स्वाहा, फायरब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में देर रात एक कबाड़ के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। जिससे लाखों रुपए का माल जलकर स्वाहा हो गया। फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गांव असौड़ा निवासी इब्राहिम का मैरिज होम के पीछे कबाड़ का गोदाम है, जिसमें लाखों रुपए का पुराना प्लास्टिक, लोहा, कार के पुरजे, बोतलें और अन्य कबाड़ भरा हुआ था।
देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोदाम में भीषण आग लग गई। जिससे क्षेत्र में आग की ऊंची ऊंची लपटें उठने लगी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस व फायरब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपए का माल जलकर स्वाहा हो गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट की आंशका जताई जा रही है।











