एकादशी पर्व पर शिकंजी, फ्रूटी एवं शीतल जल वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित

भूखे को अन्न, प्यासे को पानी
हापुड़ । अलायंस क्लब हापुड़ माधव, डिस्ट्रिक्ट 142 N द्वारा डी.पी.एस. प्ले स्कूल, रेलवे रोड, हापुड़ में एकादशी के पावन अवसर पर शिकंजी, फ्रूटी एवं शीतल जल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए क्लब के सदस्यों ने राहगीरों, श्रमिकों, वाहन चालकों एवं आम जनमानस को शीतल पेय पदार्थ वितरित कर उन्हें गर्मी से राहत प्रदान की। इस सेवा कार्य का लाभ सैकड़ों लोगों ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों ने स्वयं उपस्थित रहकर लोगों को शिकंजी, फ्रूटी एवं ठंडा जल वितरित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने क्लब की इस जनसेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सामाजिक गतिविधियां समाज में सेवा और मानवता का संदेश देती हैं।
क्लब के अध्यक्ष अनुज गोयल ने कहा कि इस भीषण गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। जल ही जीवन का आधार है और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि अलायंस क्लब हापुड़ माधव भविष्य में भी इसी प्रकार के समाजहित एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
कार्यक्रम में इंटरनेशनल डायरेक्टर अजय बंसल जी, VDG-3 मोहित अग्रवाल, संरक्षक अनुज मित्तल, कोषाध्यक्ष सौरभ मित्तल, सचिन चौधरी, दीपक गर्ग, माधव सिंघल, वैभव गुप्ता, अरुण जिंदल, मुदित बंसल, सुधीर गुप्ता, ध्रुव गुप्ता, प्रदीप गर्ग, मुकुल जिंदल, अनूप सिंह सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे तथा सभी ने सेवा कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
अलायंस क्लब हापुड़ माधव
🙏🌹🌹😊











