M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

39 करोड़ रुपए के बीमा के लिए मां बाप की हत्या के आरोपी का जीजा गिरफ्तार,भेजा जेल

हापुड़।

थाना हापुड़ क्षेत्र में 39 करोड़ रुपए की बीमा रकम हड़पने के चक्कर में मां बाप की हत्या करने के आरोपी के जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार 27 मार्च 2024 को मेरठ निवासी मुकेश सिंघल की सड़क दुर्घटना में मौत से जुड़ा है। उनकी मौत के बाद, उनके बेटे विशाल ने कई बीमा कंपनियों से लगभग 39 करोड़ रुपए के बीमा का दावा किया था। बीमा कंपनियों की जांच में यह फर्जीवाड़ा सामने आया।

आरोप है कि विशाल ने अपने पिता की हत्या कराने के बाद इसे सड़क दुर्घटना का रूप दिया। ताकि बीमा की बड़ी रकम हड़प सके। मुकेश सिंघल दो बेटों को गोद ले रहे थे, जिनमें से एक की शादी संजय से हुई थी। धोखाधड़ी की शिकायत के बाद कोतवाली नगर में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने पहले मुख्य आरोपी विशाल और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया था। अब संजय की गिरफ्तारी से इस साजिश की परतें और खुलने की उम्मीद है।

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि संजय इस साजिश का हिस्सा था और दुर्घटनास्थल पर मौजूद था। पूछताछ में उसने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। स्वर्ग आश्रम रोड, केशवनगर निवासी संजय की गिरफ्तारी से जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के करीब पहुंच गई हैं।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page