M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Health

बस एक गिलास जीरा पानी कर देगा आपको पतला, तेजी से घटेगा वजन, बस जान लें सेवन का सही टाइम

नई दिल्ली: देश में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है. अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है. लोग वजन कम करने के लिए क्या कुछ नहीं करते, को जिम में घंटो पसीना बहाता है तो कोई खान-पान को लेकर सजग हो जाता तो कई लोग रनिंग करते हैं, इसके बाद भी उन्हें रिजल्ट नहीं मिलता.

दरअसल, वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज के साथ आपको अपनी डाइट पर भी उतना ही फोकस करना चाहिए, जितना कि आप जिम में मेहनत करते हैं. हम आपको ऐसे ड्रिंक के बार में जानकारी दे रहे हैं, जिसका सेवन करके आप तेजी से वजन घटा सकते हैं.

एक शोध के अनुसार प्रतिदिन एक चम्मच जीरे के सेवन से तीन गुना तेजी फैट से कम होता है. 88 मोटी महिलाओं पर किए गए शोध में पाया गया कि वजन कम करना है तो जीरे का सेवन करना चाहिए. ये ना सिर्फ एक्ट्रा कैलोरी बर्न करता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ाता है और डायजेशन ठीक करता है. महज एक महीन के अंदर आप रोजाना जीरे के सेवन से आसानी से वजन कम कर सकते हैं.

जीरे में क्या-क्या पाया जाता है
जीरे में मैंगनीज लौह तत्व, मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक और फॉस्फोरस अधिक मात्रा में पाया जाता है. इसके सेवन से शरीर में वसा का अवशोषण कम होता है, जिससे स्वाभाविक रूप से वजन कम करने में मदद मिलती है.

कैसे और कब करें जीरे का सेवन



  1. सबसे पहले आपको एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा डालना है.
  2. रातभर भिगोने के बाद आप सुबह जीरा को उबाल लें और चाय की तरह पी लें
  3. इसके बाच बचा हुआ जीरा आप खा लें
  4. रोज इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद फालतू चर्बी निकल जाती है.
  5. आपको इस बात ख्याल रखना है कि जीरा पानी को पीने के बाद 1 घंटें तक कुछ न खाएं.

इस तरह भी कर सकते हैं जारा पानी का सेवन
जीरे के साथ अदरक और नींबू का सेवन करने से जल्दी वजन कम होता है. आप सबसे पहले अदरक को काट लें और गाजर के साथ अन्य सब्जियों को उबालें. इसमें जीरा पाउडर, नींबू और कटी हुई अदरक डालें. रात में इस सूप को पीने से वजन कम करने में फायदा होगा.



दही के साथ करें जीरा का सेवन
वजन कम करने के लिए जीरे को आप दूसरी तरीके से भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आप जीरे पाउडर को दही के साथ मिलाकर भी ले सकते हैं. एक चम्मच जीरे को 5 ग्राम दही में मिलाएं और रोजाना सेवन करें. ऐसा करने पर तेजी से वजन घट सकता है.



इस बात का ख्याल रखें



इस ड्रिंक का सेवन करने के बाद आपको घंटों जिम में पसीना बहाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके अलावा आप दिनभर एक्टिव फील करेंगे. बस आपको इस ड्रिंक का नियमित रूप से सेवन करना होगा.



ये भी पढ़ें; जानलेवा साबित हो रहा है कोरोना का नया लक्षण ‘हैप्पी हाइपोक्सिया’, पहुंचा सकता है ICU, जानें लक्षण



डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई सेहत से जुड़ी तमाम जानकारियों को सूचनात्मक उद्देश्य से लिखा गया है. इसे किसी बीमारी के इलाज या फिर चिकित्सा सलाह के तौर पर नहीं देखना चाहिए. यहां बताए गए टिप्स पूरी तरह से कारगर होंगे इसका हम कोई दावा नहीं करते हैं. यहां दिए गए किसी भी टिप्स या सुझाव को आजमाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.



बस एक गिलास जीरा पानी कर देगा आपको पतला, तेजी से घटेगा वजन, बस जान लें सेवन का सही टाइम

Source link



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page