M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कोराना मरीजों की मदद के लिए जनपद में स्थाप ित हुआ एकीकृत कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर

हापुड़(अमित मुन्ना/अनूप सिन्हा)।
जनपद में कोरोना मरीजों की मदद के लिए जिलाधिकारी अनुज सिंह के निर्देश पर महामारी के संक्रमण पर नियंत्रण बनाए रखने एवं कोरोना से प्रभावित व्यक्तियों को समुचित इलाज उपलब्ध कराने हेतु एकीकृत कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई है । यह नियंत्रण कक्ष 24*7 घंटे क्रियाशील रहेगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0122-230 4834, 0122-2304835, 0122- 2300058 है।
जिला प्रशासन के अनुसार सैंटर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण हेतु डिप्टी कलेक्टर पंकज सक्सेना , सहायक प्रभारी एवं कर्मचारियों की तैनाती की गई है। कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों से वार्ता करने, उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी करने हेतु सर्विलांस टीम, हॉस्पिटल सर्विलांस, फील्ड सर्विलांस, लैब सर्विलांस, अस्पतालों में बिस्तर एवं एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के योग्य चिकित्सकों एवं कर्मियों की ड्यूटी भी 24 *7 घंटे अवधि के लिए कलेक्ट्रेट मुख्यालय के प्रथम तल पर स्थित ई-डिस्ट्रिक्ट कक्ष में लगाई गई है। जिसके दूरभाष संख्या 0122-2304836,0122-2304837, 0122-2304838 है।
कोरोना वायरस से संबंधित कोई भी व्यक्ति किसी भी समस्या इलाज, दवाइयां, प्रभावित व्यक्ति के स्वास्थ्य एवं अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी 24*7 घंटे उपरोक्त दिए गए दूरभाष नंबरो पर वार्ता कर प्राप्त की जा सकती है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page