प्रशासन ने निकाली दंबगई: दंबग द्वारा मेडिकल मार्केट में अवैध रूप से कब्जाएं गए सरकारी रास्ते को नगर पालिका ने ताले तुड़वाकर खुलवाया, पुनः कब्जे पर दी चेतावनी

प्रशासन ने निकाली दंबगई: दंबग द्वारा मेडिकल मार्केट में अवैध रूप से कब्जाएं गए सरकारी रास्ते को नगर पालिका ने ताले तुड़वाकर खुलवाया, पुनः कब्जे पर दी चेतावनी
हापुड़ (अमित मुन्ना)।
थाना हापुड़ क्षेत्र के जवाहर गंज स्थित प्रसिद्ध होलसेल मेडिसिन मार्केट में सार्वजनिक रास्ते को निजी बताकर अवैध रूप से कब्जानें के मामले में आज पुलिस प्रशासन ने मौकें पर पहुंच नगर पालिका के रिवेन्यू इंस्पेक्टर ने टीम के साथ ताले तुड़वाकर कब्जा मुक्त किया और दंबग दुकानदार के लोगों को चेतावनी दी, हांलांकि इससे पूर्व दंबग अस्पताल में जाकर भर्ती हो गया।
नगर के जवाहर गंज स्थित मेडिकल मार्केट में मेडिकल दुकानदारों ने एक दंबग दवा व्यापारी पर गैलरी पर ताला लगाकर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए डीएम और एसपी से शिकायत की थी ।
दुकानदारों के अनुसार, मार्केट बनाते समय 3 फीट चौड़ी यह गैलरी सार्वजनिक रास्ते के रूप में बैनामों में दर्ज की गई थी। बैनामे में साफ लिखा है कि कोई भी व्यक्ति इस रास्ते को निजी उपयोग या कब्जे में नहीं ले सकता। यह रास्ता हीरा मेडिकल स्टोर के बराबर से बांके बिहारी मेडिकल तक आर-पार निकलता है और पिछले 10-12 साल से लोग आवागमन के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।
दुकानदारों का आरोप है कि कैलाश फार्मा के संचालक हेमंत साहनी उर्फ बॉबी ने दबंगई दिखाते हुए गैलरी पर अपने ताले लगा दिए और निजी इस्तेमाल शुरू कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज पर उतर आता है। दुकानदारों ने दावा किया कि आरोपी पर पहले भी आर्थिक धोखाधड़ी के कई केस दर्ज हैं।
दुकानदारों की शिकायत पर शुक्रवार को नगर पालिका के ईओ संजय मिश्रा के निर्देश पर नगर पालिका के रेवेन्यू इंस्पेक्टर सुनील कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नायब तहसीलदार व पुलिस ने भी मौके पर पहुंच अवैध कब्जा हटवाने की प्रक्रिया शुरू की और दुकानदार के लोगों से शटर की चाबी मांगी, परन्तु काफी देर तक ना देने पर हथौड़े से शटर व ताले तोड़कर कब्जा मुक्त किया गया, हांलांकि इससे पूर्व ही दुकानदार अस्पताल में जाकर भर्ती हो गया। कब्जामुक्त होने पर दुकानदारों ने खुशी व्यक्त की।











