श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, बच्चों को किया सम्मानित

हापुड़। श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज हापुड़ में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पारुल शर्मा, को-ऑर्डिनेटर श्रीमती रेखा शर्मा व परीक्षा विभाग के हेड सुनील कुमार जी ने मां सरस्वती की छाया प्रति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित किये।
तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। कक्षा 1 से 11 तक के सभी छात्र-छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए। कक्षा में प्रथम मायरा शर्मा, हम्दा, फाल्गुनी जयंत, सुहानी शर्मा, वंश, अफसा परवीन, अस्बा, अवनी त्यागी, अमरीन, युक्ति शर्मा, सोनिया, सबीहा कुरैशी, अक्क्षा अली, द्वितीय अनबिया तारीक, हादिया, आफिया सिद्दीकी, अरहान, आलिया, आकृति पालीवाल, हुमैरा मंसूरी, मनस्वी शर्मा, जरीन मंसूरी, इशिका सैनी,औ जुफई, अक्षरा बंसल, मान्य अग्रवाल, व तृतीया सिया शर्मा, अमायरा, आसील, आतिफ सैफी, हिबा, फीहा, अफीफा, जीविका गौतम, नंदिनी, आकांक्षा सिंह, दिव्या यादव, गुनगुन, राफिया अंसारी, आदि स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों के अभिभावकों ने कहा कि हमें उम्मीद है कि वह आगे भी ऐसे ही अच्छा प्रदर्शन करेंगे।हम अपने बच्चे की उपलब्धि से बहुत संतुष्ट हैं। हमारे बच्चे को ट्रॉफी मिलना हमारे लिए बहुत गर्व व सम्मान की बात है। हमें उम्मीद है कि वह आगे भी ऐसे ही अच्छा प्रदर्शन करेंगे। साथ ही कक्षा में अनुशासन, शत-प्रतिशत उपस्थिति, उत्कृष्ट व्यवहार व नैतिकता आदि के लिए भी बैजेस दिए। इस अवसर पर साइंस एग्जीबिशन का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने हॉफ वेव रेक्टिफायर, वाटर साइकिल, डीएनए, वाटर लेवल इंडिकेटर, नेचुरल थिंग्स, चार्जिंग एंड डिसचार्जिंग कैपेसिटर, मेंस्ट्रूअल साइकिल, लेयर्स ऑफ़ एटमॉस्फेयर, फोटोसिंथेसिस, आर एन ए, पार्ट्स ऑफ़ फ्लावर, नर्वस सेल, सीरीज पैरेलल सर्किट, सोलर सिस्टम, वोल्कानो, चंद्रयान, स्टेप डाउन ट्रांसफार्मर आदि का प्रदर्शन किया। यह एक ऐसा आयोजन है जिसमें छात्र अपने वैज्ञानिक ज्ञान और कौशल का प्रदर्शन करते हैं। इसके पश्चात् प्रधानाचार्या श्रीमती पारुल शर्मा जव कोर्डिनेटर रेखा तोमर ने छात्र-छात्राओं को स्नेह व आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप हमेशा भविष्य में ऐसे ही अपने माता-पिता, शिक्षक व विद्यालय का नाम रोशन करते रहे और प्रगति के स्तर तक ऊंचाइयों को छुए ऐसी में ईश्वर से कामना करती हूं।











