गौसेवा के लिए मुख्यमंत्री योगी ने हापुड़ गौशाला के अध्यक्ष सुरेश ठेकेदार को किया लखनऊ में सम्मानित

गौसेवा के लिए मुख्यमंत्री योगी ने हापुड़ गौशाला के अध्यक्ष सुरेश ठेकेदार को किया लखनऊ में सम्मानित
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
गोरक्षा एवं गो-आश्रय स्थलों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हापुड़ गौशाला के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ठेकेदार को लखनऊ में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गो-सेवा भारत की सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग है और इस कार्य के प्रति समर्पित लोगों को सार्वजनिक मान्यता मिलनी चाहिए।
उन्होंने बुधवार को गौ संरक्षण में योगदान देने वाले हापुड़ स्थित गौशाला के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ठेकेदार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि गोसेवा भारतीय सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न अंग है। इस क्षेत्र में समर्पित लोगों का सार्वजनिक सम्मान किया जाना चाहिए।











